फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mother and daughter will know the strength of the slipping party's land in UP

यूपी में खिसकती पार्टी की जमीन की मजबूती को जान फूकेंगी मां-बेटी

Tue, 21 Jan 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter will know the strength of the slipping party's land in UP
प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी बार बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं। मां-बेटी भुएमऊ गेस्ट हाउस में चल रहे पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर यूपी में खिसकती पार्टी की जमीन की मजबूती को जान फूकेंगी। सोनिया-प्रियंका के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौैरे पर आईं थीं। काफी दिनों बाद सोनिया गांधी बुधवार को यहां पहुंच रही हैं। उनके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी होंगी। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो मां-बेटी फुरसतगंज एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरेेेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।
विज्ञापन

जहां चल रहे पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी बार यहां पहुंच रही सोनिया संगठन की नब्ज टटोलेंगी। साथ ही पार्टी को यूपी में मजबूती के साथ खड़ा करने को लेकर टिप्स भी देंगी। सोनिया-प्रियंका के दौरे के मद्देनजर मंगलवार को ही सीआरपीएफ के अधिकारी यहां भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अधिकारियों से भी सुरक्षा को लेकर चर्चा की। सोनिया-प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेसियों भी उत्साह है। अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय का कहना है कि सोनिया-प्रियंका का लिखित कार्यक्रम वैसे तो नहीं आया है, लेकिन उनके यहां आने को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।
दूसरे दिन भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जिलों के जिला इकाई और शहर इकाई के करीब 70 जिलाध्यक्षों ने प्रशिक्षण दिया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सचिन नायक की मौजूदगी में प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। दूसरे दिन भी ट्रेनरों के जरिए जिलाध्यक्षों को राजनीति में किस तरह सक्रिय रहा जाए और जमीन को मजबूत किया जाए के बारे में बताया गया। साथ ही किस तरह विपक्षी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाए, इस बारे में जानकारी दी गई।

सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा बुधवार को ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व विधायक अजयपाल सिंह के घर पहुंच सकती हैं। अरखा निवासी पूर्व विधायक के बेटे ने अभी हाल में ही खुदकुशी कर ली थी। कहा जा रहा है कि मां-बेटी पूर्व विधायक के घर जाकर परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करेंगी।

सांसद सोनिया गांधी।

सांसद सोनिया गांधी।- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed