{"_id":"6a3ecc5c149f30742b02c658","slug":"miscreants-shot-a-home-guard-on-his-way-to-duty-raebareli-news-c-101-1-rai1002-161360-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डयूटी पर जा रहे होमगार्ड को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डयूटी पर जा रहे होमगार्ड को बदमाशों ने मारी गोली
Sat, 27 Jun 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन कोतवाली में डयूटी पर जा रहे होमगार्ड की कार को एसयूवी सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर मारपीट के बाद फायरिंग की। गोली होमगार्ड के सिर के पास से गुजरने से वह घायल हो गया। इस दौरान खेत पर बैठे दो युवक मदद के लिए दौड़े तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर फायरिंग की। घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से तीनों को एम्स रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी रवि कुमार ने मौके पर जाकर पड़ताल की। एसपी ने बताया कि बुलेट इंजरी का मामला नहीं है। घटनास्थल की तफ्तीश के दौरान बुलेट नहीं मिले, वहीं अन्य तथ्य भी बता रहे हैं कि फायरिंग नहीं हुई है। मारपीट हुई है। होमगार्ड का अपने विपक्षी से विवाद चल रहा है। पहले भी इस विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।
इटारा जगतपुर निवासी होमगार्ड शिव प्रताप सिंह (40) शंकर सिंह शुक्रवार शाम को अपनी कार से सलोन कोतवाली डयूटी करने जा रहे थे। ग्राम पिछवारा सूची मार्ग पर पूरेराय मजरे पारी गांव के पास उनकी कार को एसयूवी ने ओवरटेक किया और उसमें बैठे हमलावरों ने होमगार्ड की कार को रोक लिया। जब तक शिव प्रताप सिंह कुछ समझ पाते, आरोप है कि हमलावरों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें शिव प्रताप सिंह घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर खेत पर बैठे प्रफुल्ल सिंह (42) पुत्र सुधीर सिंह निवासी मनिरामपुर ऊंचाहार व अनुज सिंह (40) पुत्र रामतेज सिंह निवासी पुरे राय मजरे पारी बाइक से घटनास्थल पर रुके और हमलावरों से भिड़ गए। घायल प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि उन पर भी फायरिंग की गई, जिसमें गोली उनके हाथ से छूकर निकल गई। बाइक को भी तोड़ दिया।
शोरसुनकर जब आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंते गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जगतपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि विवाद शराब के ठेके को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। जिला अस्पताल में घायल प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि पिस्तौल से फायरिंग की गई। वह खेत में साथी के बैठे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर वह मदद के लिए दौड़े तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और फायरिंग करने के साथ मारपीट की।