{"_id":"6967e25ecca1681eb902b93e","slug":"minor-track-cut-50-bigha-crop-submerged-raebareli-news-c-101-1-rai1011-148947-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: माइनर की पटरी कटी, 50 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: माइनर की पटरी कटी, 50 बीघा फसल जलमग्न
Thu, 15 Jan 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खीरों। पूरे जुड़ावन मजरे मेडौली गांव के पास मंगलवार को दुकनहा माइनर की पटरी के कटने से किसानों की करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। कटान बंद न होने से पानी गांव के किनारे तक पहुंच गया। इससे किसानों में नाराजगी है।
शारदा सहायक पुरवा उन्नाव ब्रांच से निकली दुकनहा माइनर के किनारे स्थित गांव जोड़ावन का पुरवा के किसानों का कहना है कि बीते 15 दिन से माइनर उफना रही थी। मंगलवार शाम को किसान राम खेलावन व राम स्वरूप के खेत के पास दो जगह पटरी कट गई। पटकी को बांधने की कोशिश की गई, लेकिन माइनर में आगे खड़ी झाड़ियों के कारण पानी आगे नहीं जाने के कारण दूसरी जगह से पटरी कट गई।
इससे गांव के किसानों की लगभग 50 बीघा से अधिक गेंहू की फसल जलमग्न हो गई है। मामले में शारदा सहायक पुरवा ब्रांच उन्नाव के अवर अभियंता राम नरेश ने बताया कि नहर का पानी हेड से कम करने के बाद माइनर के पानी बंद कर दिया गया है। माइनर में पानी बंद होते ही दोनों स्थानों के साथ ही अन्य कमजोर स्थानों पर पटरी को मजबूती से बंधवाकर किसानों के खेतों में जाने वाले पानी को रोक दिया जाएगा।