फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Minor dispute beaten up by the bullies

मामूली विवाद में भाजपा ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान समेत तीन को दबंगों ने दौड़ाकर पीटा

Tue, 07 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Minor dispute beaten up by the bullies
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने के विवाद पर दबंगों ने भाजपा ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को बेरहमी से पीटा। सभी ने भागकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

एएसपी के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो स्थिति संभली। घटना के बाद गांव में तनाव बरकरार है। मामले में नौ हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के असनी गांव निवासी व महराजगंज के भाजपा ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मौरंग लादकर घर जा रहे थे। गाड़ी चालक संजय रैदास चला रहा था। गांव के पास रास्ते में गाड़ी खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने रास्ते से गाड़ी हटाने की बात कही। वहीं पहले से चुनावी रंजिश भी चल रही थी। बस इतनी सी बात पर दबंगों ने लाठी-डंडे और सरिया से लैस होकर ब्लॉक प्रमुख और उनके चालक पर हमला बोल दिया। इससे दोनों घायल हो गए।
जानकारी पर ग्राम प्रधान दिलीप चौधरी उर्फ दीपू पहुंचे तो दबंगों ने उन पर भी हमला कर दिया गया। कहा जा रहा था कि यदि सभी जान बचाकर न भागते तो दबंग उन्हें जान से मार देते। घटना की जानकारी से अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ रामकिशोर सिंह के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
इससे हमलावर फरार हो गए। पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, बछरावां विधायक रामनरेश रावत समेत कई नेताओं ने ब्लॉक प्रमुख आदि पर हुए हमले की घटना की निंदा की और कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। सभी हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर रहमत अली, अंसार अली, मुनव्वर अली, राहुल, मोनू और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में मुनव्वर समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना की पड़ताल की जा रही है। गांव स्थिति सामान्य है। पुलिस अराजकतत्वों पर नजर रख रही है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
बदलते रहे कोतवाल, नहीं संभली कानून व्यवस्था
करीब सालभर से महराजगंज क्षेत्र में कोतवाल बदलते रहे, लेकिन कानून व्यवस्था नहीं सुधरी। कभी राजनीतिक वजह से तो कभी अपराध के जरिए महराजगंज क्षेत्र सुर्खियों में बना है। नए कोतवाल की तैनाती के बाद से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।
दबंगों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की ढिलाई की नतीजा है कि मंगलवार को भाजपा ब्लॉक प्रमुख समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। पहले मनमाने तरीके से सालभर में पुलिसिंग व्यवस्था में फेल होने पर निरीक्षक श्रीराम को चार्ज से हटा दिया गया। इसके बाद निरीक्षण अरुण कुमार सिंह को तैैनाती दी गई। वह भी कुछ समय ही कोतवाल के रूप में तैनात रहे।
इसके बाद इंस्पेक्टर निरीक्षक शरद कुमार को कोतवाली का चार्ज दिया गया, लेकिन एक बड़ी लूट की घटना के मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके बाद ट्रैफिक इंचार्ज रहीं रेखा सिंह को चार्ज दिया गया।

राजनीतिक और मिट्टी खनन मामले में कार्रवाई न करने पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। जल्द ही ऊंचाहार, लालगंज कोतवाली में तैनाती के दौरान विवादित रहे निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को महराजगंज का चार्ज दिया गया, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। नतीजतन घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे पुलिस की किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed