{"_id":"601983958ebc3e3a1471aaf6","slug":"minister-raibaraily-news-lko5628613100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने 3113 लाभार्थियों को दी 2.13 करोड़ की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने 3113 लाभार्थियों को दी 2.13 करोड़ की मदद
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बांटे प्रमाणपत्र।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को बछरावां स्थित मिनी इंडोर स्टेडियम में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में 3113 लाभार्थियों को 2,13,54,239 रुपये की योजनाओं की मदद दी।
उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए। मंत्री ने 2254 श्रमिकों को 65.24 लाख, शिशु मातृत्व एवं बालिका मदद योजना के 305 लाभार्थियों को 50,35,739 रुपये, कन्या विवाह योजना के 101 लाभार्थियों को 55,55,000 रुपये, मृत्यु दिव्यांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना के 10 लाभार्थियों को 21,50,000 रुपये, अंत्येष्टि सहायता योजना के नौ लाभार्थियों को 2,25,000 रुपये, आवास सहायता योजना के 10 लाभार्थियों को 10 लाख व 224 लाभार्थियों को 3,36,000 रुपये तथा 200 बेटियों में साइकिल का वितरण किया।
कार्यक्रम में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में साइकिल लाल टोपी वाले ले जाते थे। कहा, श्रमिकों के बच्चों को शिक्षित करने के मकसद से सरकार ने 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय तैयार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
एक मंडल में एक विद्यालय होगा। एक विद्यालय में एक हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। जिन्हें पढ़ाई, किताबें, ड्रेस, हॉस्टल व भोजन आदि सभी व्यवस्था सरकार निशुल्क करेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था के तौर पर नियुक्त किया गया है। विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश श्रमिकों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, एसडीएम सविता यादव, क्षेत्राधिकारी राम सिंह, उत्कृष्ट मौर्य, प्रवेश वर्मा, अनुराग वर्मा, दिलीप जयंत व हरिओम चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।