फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   miner over flow

होरैसा माइनर कटी, 100 बीघे से ज्यादा फसल जलमग्न

Fri, 01 Jan 2021 08:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
miner over flow
माइनर कटने से खेतों में भरा पानी। - फोटो : RAIBARAILY
ऊंचाहार (रायबरेली)। सिंचाई विभाग के अभियंताओं और ठेकेदारों की मिलीभगत से सिल्ट सफाई में जमकर धन का बंदरबांट किया गया। यही वजह है कि अब माइनरों का पानी किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहा है। जब से पानी छोड़ा गया है आए दिन कहीं न कहीं माइनर कट रही है।
विज्ञापन

गुरुवार रात क्षेत्र से होकर निकली होरैसा माइनर में कटान होने से करीब 100 से ज्यादा बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। माइनर कटान की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई कर्मचारी भी मौके पर पहुंचना जरूरी नहीं समझा। अभी भी खेतों में पानी भर रहा है। इससे किसानों में जबरदस्त नाराजगी है।
विज्ञापन

डलमऊ कैनाल से निकली होरैसा माइनर की दाईं पटरी पूरे नारायणबख्श मजरे खरौली के पास गुरुवार की रात कट गई। रात होने के कारण किसानों को नहर कटने की जानकारी नहीं हो पाई। पूरी रात नहर का पानी खेतों में जा रहा था। एक खेत से दूसरे खेत में पानी रात भर भरता रहा। इस समय खेतों में गेहूं की फसल बोई हुई है। खेतों में ज्यादा पानी भरने से करीब 100 से ज्यादा बीघे फसल जलमग्न हो गई। शुक्रवार सुबह जब किसान सोकर उठे तो खेतों में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। फसल पूरी तरह तबाह हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा नुकसान रामलखन शुक्ला, मनीष शुक्ला, राम विलास दुबे, वीरेंद्र तिवारी, पप्पू मौर्य, छोटेलाल तिवारी, मनोज मौर्य, तीरथ लाल यादव, गुड्डू पांडेय, जगदीश मौर्य, अमरनाथ यादव, हनुमान प्रसाद, लालता प्रसाद की फसल को हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी है, लेकिन अभी तक नहर को दुरुस्त नहीं किया गया है। उधर, सिंचाई खंड दक्षिणी के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार वर्मा ने बताया नहर कटान की जानकारी हुई है। पानी को रोकवा दिया गया है। जल्द ही माइनर को दुरुस्त कराकर कटान को बंधवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed