{"_id":"68fd2b2249d6c223250c02a8","slug":"middle-aged-man-dies-of-fever-and-old-man-dies-of-chest-pain-raebareli-news-c-101-1-slko1033-143528-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बुखार से अधेड़ व सीने में दर्द से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बुखार से अधेड़ व सीने में दर्द से वृद्ध की मौत
Sun, 26 Oct 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए दो मरीजों की शनिवार को मौत हो गई। इसमें अधेड़ की मौत बुखार और वृद्ध की मौत सीने में दर्द उठने से हुई। 22 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। दिवाली के बाद वातावरण ज्यादा प्रदूषित हो गया है। सुबह और शाम को धुंध भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।
बुखार की चपेट में आने के बाद शनिवार को गुरुबख्शगंज क्षेत्र के किलौली निवासी रामू (42) को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद मौत हो गई। सीने में दर्द होने के बाद मिल एरिया क्षेत्र के राही निवासी राधेश्याम (67) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनकी भी मौत हाे गई।
बुखार और सांस की समस्या होने पर शनिवार को मो. हसन (8), कंचन (35), रिमी (25) समेत 22 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। ओपीडी में भी सुबह से ही भीड़ रही। सभी काउंटरों पर लंबी लाइनें देखने को मिली। मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें।