{"_id":"60f1ae7d8ebc3ef84e539e01","slug":"merchant-raibaraily-news-lko5872248187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी पर बोला हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी पर बोला हमला, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में दुकानदार बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
रुकुनपुर मजरे जुगराजपुर निवासी अब्दुल लतीफ की घर से करीब तीन किमी. दूर इस्लामगंज चौराहे पर किराना की दुकान है। वह गुरुवार को भी दुकान बंद कर नहर पटरी के रास्ते मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।
रात करीब नौ बजे तोतानगर मोड़ के नजदीक बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने डंडे से अब्दुल लतीफ पर हमला कर दिया। अचानक हमला होने से व्यवसायी सहम गया।
बाइक सवार वजह बताए बिना उसे पीटने में जुटे रहे। कुछ देर में ही पीछे से दूसरी मोटरसाइकिल से व्यापारी के बेटे तालिब खां को आते देख हमलावर व्यवसायी को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से हमला किया, लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। बेटे की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।