फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Melthua illegal smelting factory tire blows

मेल्थुआ में चल रही टायर गलाने की अवैध फैक्ट्री

Mon, 22 Feb 2016 11:15 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के मेल्थुआ गांव में टायर गलाने की अवैध फैक्ट्री सालों से चोरी छिपे चल रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने जांच की तो इसका पता चला।
विज्ञापन


फैक्ट्री के संचालन से इलाके का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। जांच के बाद फैक्ट्री संचालक को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। अफसरों का कहना है कि जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसी भी छोटी-बड़ी फैक्ट्री के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना होता है। लेकिन मेल्थुआ में कई साल से बिना एनओसी लिए ही टायर गलाने की फैक्ट्री चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार चोरी छिपे चल रही इस अवैध फैक्ट्री का पता इसलिए भी नहीं चल सका क्योंकि महीने में कुछ दिन ही चलाई जाती थी। वह भी ज्यादातर रात के अंधेरे में काम होता था।

फैक्ट्री संचालन से फैल रहे प्रदूषण का प्रभाव बाग-बगीचों और फसलों पर पड़ने लगा। इससे त्रस्त ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों से की।

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से अवैध फैक्ट्री के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर जांच में शिकायत सही निकली। मेल्थुआ में बिना परमीशन के ही सिंह इंड्रस्टीज लगाई गई है।


इसके लिए विभाग से कोई एनओसी नहीं जारी हुई है। हालांकि मौके पर तो फैक्ट्री में काम होता नहीं मिला, लेकिन छानबीन में पता चला कि चोरी छिपे या फिर रात में फैक्ट्री चलाई जाती है। फैक्ट्री संचालक अमरेंद्र बहादुर सिंह को नोटिस भेजा गया है। जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed