{"_id":"634ef0fcd1f9e65e475a06be","slug":"meeting-raibaraily-news-lko6534943100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के बढ़ते जलस्तर पर रखें नजर: नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर रखें नजर: नोडल अधिकारी
विज्ञापन
रायबरेली। राजस्व परिषद के सदस्य व जिले के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने मंगलवार शाम बचत भवन में बाढ़ एवं अतिवृष्टि की आपदा से बचाव व राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लगातार स्थिति पर नजर रखने और पहले से ही बचाव व राहत के संबंध में तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। गंगा के बढ़ते जल स्तर के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली।
बैठक में डीएम माला श्रीवास्तव ने नोडल अधिकारी को बताया कि डलमऊ में गंगा नदी एवं रायबरेली नगर में सई नदी अभी भी जलस्तर खतरे के निशान से नीचे हैं। कई वर्षों से जिले में बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न नहीं हुई है।
बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समस्त तैयारियां कर ली गईं हैं। 42 बाढ़ चौकियां स्थापित हैं। कंट्रोल रूम भी क्रियाशील है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जल स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में पशुओं के टीकाकरण के लिए कैंप लगवाकर टीकाकरण आदि कार्य भी कराया गया है। बैठक में एसपी आलोक प्रियदर्शी, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।