{"_id":"57360f1c4f1c1bbc6b919b83","slug":"mdm-stoped-in-500-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 स्कूलों में एमडीएम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 स्कूलों में एमडीएम ठप
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 13 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों में एमडीएम की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। एक सप्ताह से 500 से अधिक स्कूलों में एमडीएम नहीं बन रहा है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में इसका खुलासा होने पर सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई।
उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को एमडीएम तत्काल शुरू कराने की हिदायत दी। उन्होंने स्कूलवार रिपोर्ट के साथ अधिकारियों को 18 मई को तलब किया है। सीडीओ की समीक्षा में पता चला कि गत 12 मई को जिले के 539 स्कूलों में एमडीएम नहीं बना।
सात मई को 602 और पांच मई को 603 स्कूलों में एमडीएम नहीं बना। छह मई को भी 614 स्कूलों में एमडीएम नहीं बना। समीक्षा में एमडीएम की स्थिति सामने आने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। बैठक में सीडीओ ने कहा कि एमडीएम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूलों में शत प्रतिशत एमडीएम बनवाया जाए। 18 मई को स्कूलवार रिपोर्ट के साथ सभी बीईओ को बैठक तलब किया है। शुक्रवार की समीक्षा बैठक में डीएसओ वीआर अहिरवार, प्रभारी बीएसए अजय सिंह के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे।