फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MCF's Munita won the silver medal

Raebareli News: एमसीएफ की मुनिता ने जीता रजत पदक

Sun, 13 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 13 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
MCF's Munita won the silver medal
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) की प्रतिभाशाली एथलीट मुनिता प्रजापति ने 91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। उन्होंने 20 किलोमीटर वॉक रेस प्रतियोगिता में यह उपलब्धि अर्जित करते हुए आरेडिका का गौरव बढ़ाया है। चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक कोलकाता में किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डीके सक्सेना ने बताया कि चैंपियनशिप में भारतीय रेल की विभिन्न इकाइयों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कड़े प्रतिस्पर्धी मुकाबले में मुनिता प्रजापति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। मुनिता प्रजापति की इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने खुशी जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरेडिका के खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धियाँ संस्थान के लिए गर्व का विषय हैं। ऐसी उपलब्धियाँ अन्य कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध एथलीट सुधा सिंह ने भी मुनिता प्रजापति को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed