UP: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच हो, बड़े पैमाने पर चोरी हुई
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार कहती है कि हमने माफियाओं को खत्म कर दिया है और उसके बाद भी इनको राम मंदिर में चोरी की जानकारी नहीं हो सकी। आज तक सरकार पता नहीं लगा सकी है कि चढ़ावा चोरी के मामले में कितने लोग शामिल हैं। यह तो सरकार की अक्षमता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के गांधी नगर स्थित एक होटल में समाजसेवी यश पांडेय के पिता स्व राकेश पांडेय की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व सपा के कद्दावर नेता माता प्रसाद पांडेय ने शिरकत की। उन्होंने अयोध्या मामले पर कहा कि चोरी हुई है और बड़े पैमाने पर हुई है। अब सरकार को पता लगाना चाहिए कि असली गुनहगार कौन है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर कुछ भी कहने की इन्कार किया।
उन्होंने कहा कि रायबरेली में सपा मजबूत है। शाम को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्षा माता प्रसाद पांडेय ने स्व राकेश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही नगर पालिका के मद से बनी स्व राकेश पांडेय के नाम पर सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही साइकिल और लैपटॉप का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या चढ़ावा चोरी के मामले पर कहा कि सरकार कहती है कि सरकार रोज बोलती है कि हमने चोरों को खत्म कर दिया है। माफियाओं को खत्म कर दिया है और उसके बाद भी इनको राम मंदिर में चोरी की जानकारी नहीं हो सकी। आज तक सरकार पता नहीं लगा सकी है कि चढ़ावा चोरी के मामले में कितने लोग शामिल हैं। यह तो सरकार की अक्षमता है।
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कटियार के PM मोदी से बातचीत के दावे से सियासी हलचल तेज; बोले- चंपत राय जा सकते हैं जेल
ये भी पढ़ें - 'चढ़ावा चोरी पाप नहीं, महापाप', धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- कानून के साथ भगवान भी देंगे दंड
उन्होंने कहा कि कौन पार्टी चाहेगी कि उनके लोग बदनाम हो, इस कारण मामले को छिपाया जा रहा है। अब फंस गए हैं तो करें क्या। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि सीबीआई जांच हो जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। हम लोग क्या सकते हैं, सरकार के पास ताकत है। हम लोग संघर्ष करेंगे। इस मौके पर यश पांडेय, भारती पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव, आरपी यादव मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.