{"_id":"a2ff4882886dcfc563cb963f6b653ab2","slug":"mason-s-house-landlord-living-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक के घर रह रहे राजगीर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक के घर रह रहे राजगीर की हत्या
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
मृतक की पत्नी की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे के भीमनगर निवासी राजगीर हीरालाल (25) मिल एरिया क्षेत्र के कल्लू का पुरवा गांव में अरविंद सोनकर के मकान का निर्माण कर रहा था।
हीरालाल मकान मालिक अरविंद के घर पर ही रुक रहा था। सोमवार रात उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी पर मृतक की पत्नी प्रेमा घटनास्थल पर पहुंची।
सूचना पर एसओ विपिन सिंह भी फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेेकर घटना की जांच की। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसका पति हीरालाल मकान का निर्माण कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान मालिक मालिक ने उसे ऊपर से धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मकान मालिक के परिवारीजनों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान गिरने से राजगीर की मौत हुई है।
थानेदार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पत्नी प्रेमा की तहरीर पर मकान मालिक अरविंद सोनकर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही सही बात सामने आएगी।