फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Married woman killed for dowry

Raebareli News: दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Tue, 20 May 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 20 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman killed for dowry
 खीरों के दूलापुर मजरे सेवनपुर गांव में सोमवार को महिला की मौत के बाद जुटी भीड़। -संवाद
खीरों (रायबरेली)। दहेज की खातिर रविवार रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया गया। सीओ लालगंज गिरजाशंकर त्रिपाठी ने पड़ताल की। मां की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। उधर, ससुराल पक्ष का कहना है कि मायके जाने से मना करने से नाराज होकर महिला ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


खीरों थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी सियावती के मुताबिक बेटी सीमा की शादी करीब सात साल पहले उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के पिरथी खेड़ा निवासी राहुल से की थी। शादी के छह माह बाद से राहुल शराब के नशे में बेटी को प्रताड़ित करने लगा था।
विज्ञापन


राहुल से तलाक लेने के बाद बेटी सीमा ने जुलाई 2024 में खीरों इलाके के दूलापुर निवासी पवन पासी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। यहां पर भी शादी के बाद से पति पवन पासी, देवर अनुराग पासी, सास कृष्णावती व ससुर रामलखन पासी दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के मुताबिक करीब एक माह पहले सीमा ने पुत्र को जन्म दिया था। उसके एक सप्ताह बाद ससुराल वाले बेटी को मारपीट कर घर से भगा रहे थे। इस पर ससुराल वालों को समझाया गया था। रविवार रात दुपट्टे से गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव फंदे से लटका दिया गया।

बताया कि घटना की जानकारी सोमवार सुबह बेटी की ससुराल से मिली। बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। उसके दोनों पैर जमीन से छू रहे थे।

उधर, सास कृष्णावती ने बताया कि रात में बहू सीमा अपने पति से मायके छोड़ने की बात कह रही थी। सोमवार सुबह इस पर निर्णय लेने की बात कही गई थी। इस पर सीमा छत से नीचे आई और खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।




मायका पक्ष ने हंगामा करके गिरफ्तारी की मांग उठाई
घटना की जानकारी होते ही मायका पक्ष के लोग भारी संख्या में सीमा की ससुराल पहुंच गए। इस दौरान सभी ने हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इससे पहले कि मामला ज्यादा बढ़े, सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत करा दिया। सीमा की मामी कलावती का कहना रहा कि पवन व उसके परिवार के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी कि विवाहिता की मौत कैसे हुई। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
-गिरजाशंकर त्रिपाठी, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed