फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   marriage

बिगड़ गई बात : जयमाल हुआ, सात फेरे भी पड़े, कलेवा के समय दूल्हा बेहोश हुआ तो दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इंकार, लौट गई बरात

Fri, 16 Jul 2021 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
marriage
डलमऊ। कोतवाली क्षेत्र में सात फेरे लेने के बाद गुरुवार सुबह विदाई के पहले कलेवा खाते समय दूल्हा अचानक बेहोश हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। यह देख दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। ग्राम प्रधान, घराती और बराती दुल्हन को समझाने लगे लेकिन बात नहीं बनी। अंत में दोनों पक्ष आपस में समझौता कर बरात वापस लेकर चले गए।
विज्ञापन

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे मिर्जा मजरे रजौली ग्राम निवासी बजरंग लाल की बहन की शादी बुधवार को थी। हरदोई के थाना पारा निवासी रामेंद्र कुमार बरात लेकर आया था। हंसी-खुशी के बीच विवाह की रस्में पूरी हुईं।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह विदाई के पहले कलेवा की रस्में चल रही थीं। बरातियों के बीच बैठा दूल्हा अचानक बेहोश हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। दूल्हे के मुंह से झाग निकलने लगा। पानी के छींटे मारकर किसी तरह उसे होश में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के बेहोश होने की खबर दुल्हन को पता चली तो उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। लोगों ने दुल्हन को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बात नहीं बनी तो ग्राम प्रधान कुंदन यादव की मौजूदगी में दोनों पक्षों में आपस में समझौता कर सामान वापस किया। बाद में बिना दुल्हन के बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed