फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Map was made residential and making Complex, DM ordered to drop

मैप आवासीय और बनवा रहे कांप्लेक्स, डीएम ने दिए गिराने के आदेश

Thu, 27 Jun 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Map was made residential and making Complex, DM ordered to drop
रायबरेली। कचहरी रोड पर आवासीय भवन बनाने का मैप पास कराने के बाद कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। जांच में मामले की पुष्टि होने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने भवन को अवैध घोषित करते हुए निर्माण को ध्वस्त कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने 30 दिन में भवन के मालिक को अवैध निर्माण को हटा लेने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर आरडीए को भवन के ध्वस्तीकरण का काम पूरा कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर कन्हैयालाल सोनी ने आवासीय मैप पास कराकर कांप्लेक्स के निर्माण का काम शुरू करा दिया। काफी काम पूरा भी हो चुका है। शिकायत होने पर मामले की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पुष्टि के बाद भवन के मालिक को कई बार पत्र जारी करके मनमानी न करने के आदेश दिए गए, लेकिन आरडीए के पत्रों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
डीएम व आरडीए की उपाध्यक्ष नेहा शर्मा ने मामले में आदेश जारी करके भवन के मालिक कन्हैयालाल सोनी को 30 दिन में अवैध भवन को हटा लेने के आदेश दिए हैं।
कैनाल रोड स्थित आवासीय मैप पास कराकर भवन का व्यवसायिक प्रयोग करने के मामले में भी डीएम ने भवन के मालिक तबरेज खान को 30 दिन में अवैध कब्जे को हटा लेने के आदेश दिए हैं।
ऐसा न करने पर आरडीए को भवनों को ध्वस्त कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। आरडीए सचिव एके राय ने बताया कि कैनाल रोड व कचहरी रोड पर आवासीय मैप पास कराकर भवन का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है।

मामले में भवनों के ध्वस्तीकरण कराने के आदेश उपाध्यक्ष व डीएम नेहा शर्मा ने दिए हैं। भवनों के मालिकों को 30-30 दिन का समय अवैध निर्माण को हटा लेने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर भवनों के ध्वस्तीकरण का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed