{"_id":"692b440c2aa476066f003f18","slug":"many-trains-including-special-trains-were-made-to-wait-for-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1034-145870-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्पेशल समेत कई ट्रेनों ने कराया घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्पेशल समेत कई ट्रेनों ने कराया घंटों इंतजार
Sun, 30 Nov 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनों के साथ ही स्पेशल ट्रेनों ने भी काफी इंतजार कराया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। शनिवार को आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली स्पेशल ट्रेन लगभग ढाई घंटे, धनबाद से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन दो घंटे और नई दिल्ली से धनबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन एक घंटे विलंब से आई।
दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल, पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस और चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ने भी एक घंटे इंतजार कराया। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर और प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई।
नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार रात के स्थान पर पांच घंटे लेट होने के कारण शनिवार को तड़के पहुंची। शुक्रवार रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर डेढ़ घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।