फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lovers were found lying unconscious outside the village

Raebareli News: बेहोशी की हालत में गांव के बाहर पड़े मिले प्रेमी-प्रेमिका

Tue, 18 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 18 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lovers were found lying unconscious outside the village
महराजगंज (रायबरेली)। एक गांव के बाहर रविवार शाम प्रेमी-प्रेमिका बेहोशी की हालत में पड़े मिले। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें होश आया। वहीं लड़के के चाचा का आरोप है कि लड़की पक्ष ने दोनों को जहरीला पदार्थ खिलाया है। हालांकि पुलिस जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


महराजगंज इलाके के एक गांव निवासी युवक के चाचा के मुताबिक उनके भतीजे का पड़ोस के गांव की रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती उनके भतीजे से ही शादी करना चाहती है। वहीं घरवाले युवती पर दूसरी जगह शादी करने का दबाव बना रहे हैं। रविवार को लड़की को देखने के लिए कुछ लोग आए थे। इस दौरान युवती ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने उनके भतीजे को घर बुलाया था।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि उनका भतीजा और युवती बेहोशी अवस्था में गांव के बाहर पड़े हैं। मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें होश आया। हालांकि दोनों यह नहीं बता पा रहे हैं कि उनकी हालत कैसे बिगड़ी। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि प्रकरण की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed