फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Look at the moon

वो देखो चांद नजर आया

Sun, 28 May 2017 12:48 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 28 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Look at the moon
चांद - फोटो : अमर उजाला
वो देखो चांद दिखाई देने लगा। काफी देर से इंतजार कर रहे लोगों की नजर जैसे ही चांद पर पड़ी खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे को चांद दिखाते हुए बधाई देने लगे। इसी के साथ ही रमजान का पवित्र माह की शुरुआत हो गई। इसी के साथ लोगाें के कदम मस्जिद की ओर इबादत के लिए निकल पडे़।
विज्ञापन


शहर के किला बाजार, कहाराें का अड्डा, खाली सहाट, गोरा बाजार आदि मोहल्लों में चांद देखने को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रही। घरों की छत, टीले आदि पर खडे़ चांद का इंतजार करते रहे। जैसे ही चांद दिखा, खुशी से चेहरे खिल गए। अंदरून किला में माहम, आसिफ, अरीबा, अनस आदि बच्चों ने चांद दिखने पर खुशी जताई।
विज्ञापन


हाफिज नसीम ने बताया कि अरबी में रोजा का अर्थ है परहेज करना। न केवल खाने-पीने से बल्कि गलत काम, गंदी सोच और अपशब्दों से परहेज करना है। जुबान किसी के बारे में बुरा ना बोले, चुगली न करें, आंखों से कुछ भी गलत होता न देखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed