{"_id":"61dc8b693f7d830d976e8bf9","slug":"list-of-103-school-centers-released-raibaraily-news-lko6129067126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज, 103 केंद्रों की अनंतिम सूची हुई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज, 103 केंद्रों की अनंतिम सूची हुई जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए 103 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची सोमवार को जारी की गई। परीक्षा केंद्रों के साथ ही परीक्षार्थियों का आवंटन भी कर दिया गया है। अब 13 जनवरी तक प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। इस अवधि तक मिली शिकायतों और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। फरवरी में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 62,434 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसमें हाईस्कूल के 34,920 और इंटरमीडिएट के 27,514 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के लिए जिले के सभी 332 माध्यमिक विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं का डेटा वेबसाइट पर अपलोड कराया गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए निर्धारित आनलाइन प्रक्रिया के तहत इस जिले में 103 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए अनंतिम सूची जारी की है।
इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों से कहा है कि अनंतिम सूची देख लें। अगर कोई विसंगति या आपत्ति है तो साक्ष्य और सुझाव सहित अपना प्रत्यावेदन 13 जनवरी तक उपलब्ध करा दें। प्रत्यावेदन ई-मेल या डाक से भेजे जा सकते हैं। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट, डीआईओएस कार्यालय, विभागीय व्हाट्सअप ग्रुपों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए 104 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हुई थी, जिस पर आई शिकायतों और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 105 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की गई थी। अनंतिम सूची में शामिल चार केंद्रों को बदलते हुए पांच नए कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। कापियां भी आ गई थीं, लेकिन परीक्षा नहीं कराई गई थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इस समय सरगर्मी बढ़ गई है। कक्षा 9 से 12 तक की फोटोयुक्त नामावली जमा करने का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है, जिसमें अब तेजी दिखने लगी है। दूसरी तरफ अंक सुधार परीक्षा की मार्कशीट विद्यालयों को बांटी जा रही है। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची आने के बाद विभागीय स्तर पर गहन मंथन शुरू कर दिया गया है, ताकि कोई कमी हो तो उसका ब्योरा तैयार किया जा सके। अनंतिम सूची के संबंध में प्रत्यावेदन आने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।