{"_id":"685d9ad8d8cd8c43f10f407d","slug":"less-medicine-found-in-the-vial-notice-issued-raebareli-news-c-101-1-slko1033-135923-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शीशी में कम मिली दवा, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शीशी में कम मिली दवा, नोटिस
Fri, 27 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के नेहरू नगर स्थित एक हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर से लिया गया खांसी के सिरप का नमूना जांच में फेल हो गया। अहमदाबाद में बनी सिरप में खादी की दवा 30 मिलीग्राम के स्थान पर मात्र 19 मिलीग्राम मिली। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा के निर्माता और विक्रेता को नोटिस दिया। संबंधित बैच की दवा को निर्माण एजेंसी को वापस करने के आदेश दिए हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने गत मई में शहर के नेहरू नगर स्थित फिनिक्स हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर से रेलिईयो एलएस-100 सिरप का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। नमूने की जांच रिपोर्ट आ गई है। दवा में साल्ट कम मिलने पर उसे खराब घोषित किया गया है। नमूने की रिपोर्ट आने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा के विक्रेता के साथ ही निर्माता डिवाइन लाइफ केयर अहमदाबाद को नोटिस भेजा है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि संबंधितों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करके एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा किया जाएगा।