फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Leakage in the ash pond spread water and ash in the village

Raebareli News: ऐश पॉन्ड में रिसाव से गांव में फैला पानी व राख

Tue, 08 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 08 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Leakage in the ash pond spread water and ash in the village
ऐश पॉन्ड के बांध के रिसाव के रोकने के लिए मौजूुद एनटीपीसी के अधिकारी व श्रमिक।
ऊंचाहार। एनटीपीसी के अरखा ऐश पॉन्ड के बांध में सोमवार शाम करसेनी गांव की ओर रिसाव हो गया। रात लगभग आठ बजे पानी के साथ राख गांव के अंदर पहुंचने लगी। राख लोगों के घरों में व खेतों में भर रही है। यह देख लोग आक्रोशित हो गए। ऐश पॉन्ड पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बांध के रिसाव को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया। एनटीपीसी में कोयले और पानी से बिजली बनाई जाती है। यूनिट से निकलने वाली राख को पाइपलाइन से पानी के साथ अरखा गांव में बने ऐश पॉन्ड भेजा जाता है। राख को इकट्ठा करने के लिए पॉन्ड में ऊंचा बांध बनाया गया।
विज्ञापन


गांव के लोग बांध पर पहुंचे और उसे बांधने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नही मिली। इससे लोग नाराज हो गए और एनटीपीसी पर बांध की मरम्मत न कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गांव के सुंदर लाल, राम निहोर, नवरंगी लाल तिवारी, शीला, राम नरेश ने बताया का रिसाव के चलते घरों व खेतों में पानी के साथ राख भर गई है। परियोजना के मानव संसाधन प्रमुख पंकज अरोरा ने बताया कि बांध की मरम्मत कराई जाती है लेकिन बारिश के चलते रिसाव हुआ है। इसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed