फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lawyers demand security bill

Raebareli News: वकीलों ने की सुरक्षा विधेयक की मांग

Sat, 29 Nov 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 29 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Lawyers demand security bill
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
रायबरेली। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर वकीलों ने शुक्रवार को आवाज बुलंद की। प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा दोपहर द्वितीय चरण में यहां पहुंची। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने संसद के आगामी सत्र में विधेयक पास कराने की मांग को लेकर वकीलों ने एकजुटता का ऐलान किया।
विज्ञापन


ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी, महेश की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। विधेयक के मसौदे को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि कई वर्षो से अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर वकील आंदोलित हैं। बावजूद प्रदेश तथा केंद्र सरकार की चुप्पी नहीं टूट रही।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने कहा कि यदि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर विधेयक पेश नहीं किया जाता, तब वकील संसद भवन के सामने घेराव व प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अधिनियम को लेकर सरकारों की हठधर्मिता खत्म नहीं हुई तो हर फोरम पर संघर्ष की आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष ओझा व संचालन अनुभव उपाध्याय ने किया। संयोजन जितेन्द्र अवस्थी ने किया। इस मौके पर राकेश श्रीवास्तव, प्रेमनाथ श्रीवास्तव, अजय कुमार शर्मा, सूर्यपाल यादव, बृजराज सिंह, चंदन सिंह, ओमप्रकाश, त्रिलोचन सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, संजय सिंह, शालिनी पांडेय, विवेक सिंह, राजेश कुमार वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed