फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Laths will be made from cow dung

गोशालाओं के गोबर से बनेंगे लट्ठे, बाजार में होगी बिक्री

Fri, 03 Dec 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Laths will be made from cow dung
रायबरेली। गोशालाओं में निकलने वाले गोबर से अब गंदगी नहीं होगी। एक ओर जहां गाय का गोबर बर्बाद नहीं होगा, वहीं गोबर से लट्ठे (उपले) तैयार करके स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपना जीवन स्तर सुधारेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले के 14 गांवों में गोबर से लट्ठे बनाने की मशीनें लगाईं जाएंगी। पांच गांवों में मशीनें पहुंच भी गईं हैं। जल्द ही उपलों का उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले की गोशालाओं में रोजाना कई मीट्रिक टन गोबर बर्बाद हो रहा है। गोबर की वजह से गोशालाओं में गंदगी का अंबार है। गोशालाओं को साफ-सुथरा रखने के साथ ही गोबर को उपयोग में लाने के लिए काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गोबर से लट्ठे बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए 14 स्थानों पर एनआरएलएम के तहत बजट खर्च करके मशीनें लगवाई जाएंगी। जिले के पांच स्थानों पर मशीनें पहुंच भी गई हैं। जल्द ही उपले बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
नगर निकायों में होगी बिक्री, डलमऊ में खुलेंगी दुकानें
गोशालाओं के गोबर से समूहों द्वारा बनने वाले लट्ठे की खरीद नगर पालिका और नगर पंचायतें ठंड में अलाव के लिए परचेज करेंगी। इसके लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं।
लट्ठे को बेंचकर समूह की महिलाओं का आर्थिक स्तर सुधरेगा। इसके अलावा डलमऊ स्थित गंगा घाट पर भी अंतिम संस्कार में उपयोग के लट्ठे की बिक्री की दुकानें एनआरएलएम के तहत खुलवाई जाएंगी।
एक मशीन में एक घंटे में खपेगा दो क्विंटल गोबर
एनआरएलएम के तहत गाय के गोबर से बनने वाले लट्ठे के लिए मशीनों में प्रति घंटे दो क्विंटल गोबर खपेगा। बिजली से चलने वाली इन मशीनों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गोबर लाकर डालेंगी और नीचे से लट्ठे निकलेंगे। इन लट्ठे को सुधाकर उनकी बिक्री कराई जाएगी।
इन स्थानों पर लगेंगी लट्ठे बनाने की मशीनें
जिले के राही ब्लॉक के बेलाखारा, लोधवारी, राही, बेलाभेला, डीह के डीह, छतोह के कुंवरमऊ, परैया नमकसार, हरचंदपुर ब्लॉक के जोहवाशर्की, कंडौरा, बछरावां के मैनाहार कटरा, सतांव के मलिकमऊ चौबारा, डलमऊ के कटघर, महराजगंज के हरदोई में एक-एक मशीनें लगेंगी। इसमें पांच स्थानों पर मशीनें पहुंच गईं हैं। जल्द ही लट्ठे बनाने का काम शुरू हो जाएगा।

गोशालाओं से निकलने वाले गोबर से लट्ठे बनाने के लिए 14 स्वयं सहायता समूहों को काम दिया गया है। इसके लिए मशीनें लगाई जाएंगी। लट्ठे को बिकवाकर समूहों के आर्थिक स्तर को सुधारने की व्यवस्था भी कर ली गई है। धीरे-धीरे पूरे जिले में मशीनें लगवाई जाएंगी।
जीपी कुशवाहा, उपायुक्त (एनआरएलएम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed