फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kundanganj-Gangaganj doubling gets green signal, trains started running

कुंदनगंज-गंगागंज दोहरीकरण को मिली हरी झंडी, दौड़ने लगीं ट्रेनें

Thu, 12 Nov 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kundanganj-Gangaganj doubling gets green signal, trains started running
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर नए बिछाए गए ट्रैक और विद्युतीकरण को हरी झंडी मिल गई है। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद नए ट्रैक पर संचालन शुरू करा दिया गया। मंगलवार रात पहली ट्रेन के रूप में मालगाड़ी चलाई गई।
विज्ञापन

रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक राकेश यादव ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन के साथ यह मालगाड़ी रायबरेली से शाम 7.05 बजे छूटी, जो हरचंदपुर स्टेशन से लगभग 7.35 बजे गुजरी। इस गाड़ी को 75 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को सवारी गाड़ियों के रूप में नीलांचल समेत अन्य ट्रेनों को चलाया गया। लखनऊ से रायबरेली के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए पहले ही उतरेटिया से कुंदनगंज तक काम पूरा कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कुंदनगंज से हरचंदपुर होते हुए गंगागंज तक काम पूरा कराया गया तो उसे हरी झंडी देने के लिए मंगलवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक यहां आए थे। सीसीआरएस के लखनऊ लौटते ही दोहरीकरण को हरी झंडी मिल गई। इसीलिए कुंदनगंज से गंगागंज के बीच नए ट्रैक पर ट्रेनें फर्राटा भरने लगीं।

सीसीआरएस के निरीक्षण के बाद पहली ट्रेन के रूप में मालगाड़ी को सफलतापूर्वक चलाया गया। इसके बाद दूसरी ट्रेनें सामान्य गति से चलने लगी हैं। हरचंदपुर के स्टेशन अधीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि नए ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से होने लगा है। डायवर्ट ट्रेनों का संचालन पहले की तरह होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed