फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kit finished, dengue investigation stalled for two days

किट खत्म, दो दिन से डेंगू की जांच ठप

Tue, 22 Nov 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Kit finished, dengue investigation stalled for two days
रायबरेली। जिला डेंगू के कहर से कराह रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मरीजों की जांच कर पाने में नाकाम है। शासन से मांग के हिसाब से एलाइजा जांच के लिए किट न मिल पाने के कारण मरीजों को भटकना पड़ रहा हैं। किट खत्म होने के बाद दो दिन से डेंगू की जांच ठप हो गई है। इससे 200 से अधिक सैंपलों की जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को डेंगू के संदिग्ध 43 और मरीज मिलने के बाद डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच के आदेश दिए गए हैं। दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद संख्या बढ़कर 130 हो गई है। बुखार के भी आठ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कार्ड से होने वाली डेंगू की जांच को सही नहीं मान रहा है। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद ही मुहर लगाई जा रही है। जिला अस्पताल में एलाइजा जांच की सुविधा है। जांच के लिए करीब 50 किटों की मांग की गई थी, लेकिन पर्याप्त किटें न मिल पाने के कारण जांच प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती 12 नवंबर को चार किटें मिलने के बाद एक सप्ताह तक जांच चली। एक किट में 96 सैंपलों की जांच की व्यवस्था होती है। किट खत्म होने के बाद दो दिन से जांच ठप हो गई है। सोमवार को जांच नहीं हो सकी। दो दिन पहले की गई जांच में सलोन के सोनवर्षा गांव निवासी राहुल (22) व उमरा निवासी आशी (20) में डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीजों की संख्या 130 हो गई है।
सोमवार को निजी अस्पतालों में कार्ड से हुई जांच में डेंगू के 43 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसमें सत्यम हॉस्पिटल में 13, रामा पैथालॉजी में 19, रघुवीर हॉस्पिटल व आरोग्य हॉस्पिटल में दो-दो, निष्ठा पैथालॉजी में चार और मौर्या क्लीनिक में तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं।
मरीजों के सैंपल की एलाइजा जांच जिला अस्पताल से कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बुखार की चपेट में आने के बाद अलीगंज निवासी महराजदीन, पूरे रिसाल निवासी जितेंद्र, सलोन निवासी हरमीत सिंह, कंडौरा निवासी अभयदीप, खालीसहाट निवासी फूला देवी, इंदिरानगर निवासी बली सिंह, शिवगढ़ निवासी रूपरानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फरीदाबाद से आया श्रमिक निकला डेंगू संक्रमित
रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे कुशल निवासी शिवसागर (30) डेंगू संक्रमित मिला है। कई दिन पहले वह फरीदाबाद से आया था। बुखार की चपेट में आने के बाद जांच कराई गई तो वह संक्रमित मिला। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पहुंचकर परिवार के लोगों की सेहत की जांच की है। सीएचसी, ऊंचाहार अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि मरीज के परिवार के 10 सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। दवा का छिड़काव कराया गया है।

डेंगू की पुष्टि के लिए होने वाली एलाइजा जांच के लिए किट की मांग भेजी गई है। जल्द ही किट मिलने के बाद सैंपलों की जांच कराई जाएगी। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है।
डॉ. महेंद्र मौर्या, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed