फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   kisan samman nidhi

सत्यापन में खुली पोल, इनकम टैक्स देने वाले 100 किसानों से सम्मान निधि का तीन लाख वापस

Thu, 21 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi
रायबरेली। आयकर देने वाले लोग भी प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे थे। सत्यापन में इसका खुलासा हुआ। करीब तीन हजार से ज्यादा किसानों की सम्मान निधि रोक दी गई है।
विज्ञापन

अब इनसे वसूली का काम शुरू करा दिया गया है। 100 किसानों से तीन लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है। बचे किसानों को नोटिस देकर सम्मान निधि का पैसा वापस करने को कहा गया है।
विज्ञापन

पैसा वापस न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सख्ती के चलते मनमाने तरीके से सम्मान निधि योजना का पैसा लेकर उसे खर्च करने वालों में हड़कंप मचा है।
किसानों की बेहतरी के लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना संचालित की गई है। इस योजना के तहत एक वर्ष में छह हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का लाभ उन लोगों ने भी ले लिया, जो आयकर दाखिल कर रहे थे। मामले की जांच की गई तो पता चला कि जिले में 3061 ऐसे लोग योजना का लाभ रहे हैं।
इस पर तत्काल इन किसानों की निधि रोक दी गई। अब सभी को नोटिस देकर पैसा वापस करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत अब तक 100 किसानों ने तीन लाख रुपये सरकारी खाते में जमा कर दिए हैं। बाकी लोगों से भी मई तक पैसा जमा करने के लिए कहा गया है।
2360 नए किसानों ने किया आवेदन
जिले में सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए 2360 नए किसानों ने आवेदन किया हैै। नए आवेदन का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद ही इन किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल सकेगा। मौजूूदा समय में जिले में चार लाख 32 हजार किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है।
22 मई तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ यदि आगे पाना है तो किसानों को 22 मई तक हर हाल में ई-केवाईसी कराना होगा। इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक भारत सरकार योजना में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य किया है
इस तरह करें ई-केवाईसी
कृषि विभाग के अफसरों के मुताबिक ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले योजना की वेबसाइट पर जाना होगा। दाहिनी तरफ ऊपर ई-केवाईसी लिखा होगा। उस पर क्लिक करें।
यहां पर अपना आधार नंबर और ईमेल कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, उसे दर्ज करें। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी। इनवैलिड लिखा हुआ आता है तो इसे ठीक कराने के लिए आधार सेवा केंद्र या फिर सहज जनसेवा केंद्र जाना होगा।

सम्मान निधि योजना का लाभ अब पात्र किसानों को ही मिलेगा। इसके लिए सत्यापन कराया जा रहा है। तीन हजार से ज्यादा ऐेेसे किसान थे, जो इनकम टैक्स देने के बाद भी निधि ले रहे थे। इन किसानों की निधि रोककर उनसे वसूली कराई जा रही है। अब तक 100 किसानों से तीन लाख रुपये की वसूली की गई है। योजना का लाभ पाने के लिए पात्र किसान 22 मई तक ई-केवाईसी जरूर करा लें।
एचएन सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed