फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jeep collided with a tree and fell into a ravine, killing a father and son, man injured

जीप पेड़ से टकरा खड्ड में गिरी, पिता-पुत्र की मौत, युवक घायल

Mon, 11 Apr 2016 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 11 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jeep collided with a tree and fell into a ravine, killing a father and son, man injured
रायबरेली में साेमवार काे हरचंदपुर थाना क्षेत्र में पेड़ से टकराकर खड्ड में पलटी जीप। - फोटो : अमर उजाला
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर एक बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकराने के बाद खड्ड में जा गिरी। इससे उस पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि युवक घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब सभी लखनऊ से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के दमन का पुरवा निवासी एवं रिटायर्ड शिक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह (70) की पोती की इसी माह 21 अप्रैल को शादी है। उनका बेटा शिवसरन सिंह उर्फ भीम सिंह (40) नेवी से रिटायर्ड होने के बाद शिक्षा विभाग में नौकरी पा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोती की शादी होने पर सुरेंद्र, अपने बेटे भीम और पोते सूरज (21) के साथ लखनऊ कैंटीन सामान खरीदने गये थे। देर शाम सभी बोलेरो पर सवार होकर घर लौट रहे थे। गाड़ी पोता सूरज चला रहा था। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के खुचमा गांव के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से जा टकराकर खड्ड में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में बोलेरो पर सवार सुरेंद्र बहादुर सिंह और उनके बेटे भीम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पोता सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।

थानेदार अरुण शुक्ला फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी से पिता-पुत्र के शवों को बाहर निकाला। साथ ही घायल सूरज को जिला अस्पताल भिजवाया। थानेदार का कहना है कि बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खड्ड में जा गिरी। इससे पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


वहीं जिस घर में शादी की खुशियां चल रही थी और हंसी ठिठौली हो रही थी। वहां पलभर में न सिर्फ सन्नाटा पसर गया, बल्कि चीखें गूंज पड़ी। किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि सुबह सब लोग तो ठीक-ठाक लखनऊ गए थे और फिर यह सब कैसे हो गया। परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। दुखद घटना से न सिर्फ परिवारीजन, बल्कि ग्रामीण भी गमजदा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed