फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jayas PHC will also now have anti-rabies injection

अब जायस पीएचसी में ही लगेंगे एंटी रैबीज इंजेक्शन

Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jayas PHC will also now have anti-rabies injection
जायस (रायबरेली)। जायस पीएचसी में भी सोमवार से एंटी रैबीज इंजेक्शन की सुविधा मुहैया हो गई है। इससे करीब दो लाख की आबादी को इसका फायदा मिल सकेगा। यह सुविधा पीएचसी में न होने से श्वान के काटे जाने पर लोगों को 30 किलोमीटर दूर फुरसतगंज या 18 किलोमीटर दूर गौरीगंज एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जाना पड़ता था। अब उन्हें नजदीक ही ये सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर व सभासद अशोक मौर्या ने अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने सीएमओ को बताया कि जायस पीएचसी में ये सुविधा न होने से ऐसे मामलों में इलाके के लोगों को 30 किलोमीटर दूर फुरसतगंज या 18 किलोमीटर दूर गौरीगंज एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने तत्काल फुरसतगंज सीएचसी अधीक्षक को जायस पीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन की व्यवस्था कराने के आदेश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचपी यादव ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर जायस पीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए अब दूर तक भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed