{"_id":"69711efdf6bd869dd9021754","slug":"it-will-be-easy-to-go-to-varanasi-and-delhi-by-special-train-raebareli-news-c-101-1-slko1034-149475-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्पेशल ट्रेन से वाराणसी व दिल्ली जाना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्पेशल ट्रेन से वाराणसी व दिल्ली जाना होगा आसान
Thu, 22 Jan 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली और वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जो इस जिले से होकर गुजरेगी। इससे दिल्ली और वाराणसी जाना आसान हो जाएगा। यह गाड़ी दोनों दिशाओं से दो-दो चक्कर लगाएगी।
दिल्ली से यह स्पेशल ट्रेन 23 एवं 25 जनवरी को शाम 7:25 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन सुबह 9:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रायबरेली में यह ट्रेन सुबह 4:55 बजे आएगी और दो मिनट रुकेगी। वाराणसी से यह स्पेशल ट्रेन 24 एवं 26 जनवरी को शाम 6:35 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 8:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रायबरेली में यह गाड़ी रात 9:58 बजे आएगी और दो मिनट ठहरेगी।
रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ और प्रतापगढ़ में भी रहेगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगेंगे, जिससे यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।