{"_id":"6a0b6d8f5ac73c24f3042df6","slug":"ishwardaspur-halt-railway-station-ticket-sales-closed-raebareli-news-c-101-1-slko1032-158144-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ईश्वरदासपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन टिकट बिक्री बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ईश्वरदासपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन टिकट बिक्री बंद
Tue, 19 May 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 19 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। ईश्वरदासपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर दो वर्ष से टिकट की बिक्री बंद है। इससे रेलवे को नुकसान के साथ यात्रियों को परेशानी हो रही है।
ऊंचाहार-उन्नाव रेलखंड पर स्थित यह स्टेशन 1905 में बना था। इस रेलखंड से गुजरने वाली अनवरगंज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर-अनवरगंज पैसेंजर, रायबरेली- कानपुर पैसेंजर व कानपुर-रायबरेली पैसेंजर ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव होता है। इन ट्रेनों से क्षेत्र के लोग कानपुर, उन्नाव, डलमऊ, ऊंचाहार, परियावां, मानिकपुर, कुंडा, प्रयागराज तक यात्रा करते हैं। स्टेशन पर ठेकेदार के माध्यम से टिकट बिक्री होती थी, लेकिन दो वर्षों से टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक डीडी शुक्ला ने बताया कि डिवीजन कार्यालय से प्रकिया चल रही है, जल्द ही टिकट बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। (संवाद)