फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inspector suspended for talking obscenely to woman on phone

फोन पर महिला से अश्लील बात करने वाला दरोगा सस्पेंड

Thu, 11 Nov 2021 07:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for talking obscenely to woman on phone
बछरावां (रायबरेली)। मोबाइल पर एक महिला से अश्लील बातें करके उसे परेशान करने वाले दरोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया गया है। यही नहीं बछरावां कोतवाली में दरोगा के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। एसपी ने दरोगा की विभागीय जांच भी शुरू करा दी है।
विज्ञापन

बछरावां की रहने वाली महिला ने बुधवार शाम कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कोतवाली में तैनात दरोगा अरशद नदीम मोबाइल फोन पर उसके साथ अमर्यादित बातें करता है।
विज्ञापन

मना करने पर धमकाता भी है। मामला पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर उपनिरीक्षक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

उधर, दरोगा का कहना है कि महिला ने खुद उन्हें पत्र देकर कहा है कि किसी के बहकावे में आकर उसने तहरीर कोतवाली में दे दी है। उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed