{"_id":"6998b71dd306e873e40c45b8","slug":"inspector-present-at-the-line-for-negligence-raebareli-news-c-101-1-slko1031-151658-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लापरवाही पर दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लापरवाही पर दरोगा लाइन हाजिर
Sat, 21 Feb 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
सलोन। पूरे गोसाई मजरे ममुनी निवासी मोहित (28) की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी रवि कुमार ने शुक्रवार को दरोगा मनीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। गांव निवासी मोहित बीते 12 फरवरी को लापता हो गए थे।
मंगलवार देर शाम जगतपुर थाना क्षेत्र के सलोन मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास पानी भरे गड्ढे में मोहित का शव मिला था। मृतक की पत्नी सपना की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही शोभित, फूलराज, मिथुन, शिवसेवक का पुरवा मजरे ममुनी गांव निवासी शिवा और जगतपुर थाना क्षेत्र के विष्णु नगर निवासी गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को परिजन व क्षेत्रीय लोगों ने युवक के शव को चारपाई पर रखकर रोड जाम कर दी थी।
पत्नी सपना का आरोप था कि पति के लापता होने पर पुलिस से जब मदद मांगी गई तो उसे दरोगा ने गालीगलौज करते हुए भगा दिया गया था। सलोन कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।