फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Injection of the death of the woman and shopper jholachap

झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से महिला व दुकानदार की मौत

Mon, 29 Feb 2016 12:05 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ और महराजगंज तहसील क्षेत्रों में रविवार को एक पान दुकानदार और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगा दिए जाने के कारण दोनों की मौत हुई।
विज्ञापन


पुलिस घटना की जांच कर रही है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे जनवारल मजरे कंधरपुर गांव निवासी रेखा देवी (35) पत्नी राजकुमार को गंभीर हालत में लेकर परिवारीजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी को दो दिन से बुखार आ रहा था। गांव में एक झोलाछाप से इलाज चल रहा था। रविवार को उसी ने एक इंजेक्शन लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे पत्नी की हालत और बिगड़ गई थी। उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां पत्नी की मौत हो गई। पति ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।

महराजगंज कस्बे के चंदापुर निवासी राजकुमार (40) की चंदापुर बाजार में पान की दुकान चलाता था। उसे बुखार आ रहा था। वह चंदापुर बाजार स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज करा रहा था।


आरोप है कि रविवार को डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन राजकुमार को लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, महराजगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed