{"_id":"57a78c474f1c1b86622b88a8","slug":"incoming-feeder-cable-burned-eight-thousand-households-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकमिंग फीडर का केबल जला, आठ हजार घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकमिंग फीडर का केबल जला, आठ हजार घरों की बिजली गुल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब स्टेशन हरचंदपुर में रविवार सुबह इनकमिंग फीडर का केबल जल जाने से ब्लॉक क्षेत्र की आपूर्ति बंद रही। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 घंटे बाद आपूर्ति शुरू कर पाए।
इस दौरान उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि आए दिन उपकेंद्र में कुछ न कुछ खराब रहता है। इसके बावजूद उपकेंद्र की मरम्मत नहीं कराई जाती है। अवर अभियंता उपकेंद्र पर कभी कभार ही आते हैं।
उपभोक्ताओं ने लापरवाह अवर अभियंता को यहां से हटाए जाने की मांग की है। विद्युत उपकेंद्र हरचंदपुर में सुबह करीब साढ़े छह बजे इनकमिंग फीडर का केबल जल गया। इससे उपकेंद्र से निकले हरचंदपुर, सोहलिया, बाला, गंगागंज, रहवां फीडर से जुड़े आठ हजार उपभोक्ताओं के घरों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
बिजली न आने से उपभोक्ताओं को गर्मी में जूझना पड़ा। उपभोक्ता अशोक कुमार, रजनीश, सोनू, रजनीश ने बताया कि बिजली न आने के पर जेई को फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया। उपभोक्ताओं ने बताया कि आए दिन कोई न कोई खराबी उपकेंद्र में होती रहती है।
इसके बावजूद अफसर उपकेंद्र की मरम्मत नहीं करवाते हैं। केबल जलने के घंटों बाद पहुंचे अधिकारियों ने केबल बदलने का काम शुरू कराया। शाम करीब साढ़े चार बजे केबल बदला जा सका। करीब 10 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बाबत एसएसओ भुल्लन यादव ने बताया कि केबल जलने से बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिसे ठीक करके आपूर्ति शुरू कर दी गई है।