फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   In the pre-board exams, 68,000 students will take the Hindi exam on the 12th

Raebareli News: प्री-बोर्ड में 12 को हिंदी की परीक्षा देंगे 68 हजार बच्चे

Wed, 07 Jan 2026 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 07 Jan 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
In the pre-board exams, 68,000 students will take the Hindi exam on the 12th
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के तहत 12 जनवरी को हिंदी की परीक्षा होगी, जिसमें 68 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी एक साथ शामिल होंगे। शुरुआती दो दिन की परीक्षा में वैकल्पिक विषयों के इम्तेहान होने के कारण ज्यादा हलचल नहीं रही, लेकिन 12 जनवरी से स्कूलों में प्री-बोर्ड की गहमागहमी दिखेगी। प्री-बोर्ड के जरिए बच्चों को जहां अपने शैक्षिक स्तर का पता चलेगा। वहीं बोर्ड परीक्षा का पूर्वाभ्यास भी हो रहा है। इससे कमी जानने और बोर्ड परीक्षा में ज्यादा बेहतर करने की सीख मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के सभी 352 माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 6 जनवरी से शुरू हुईं, जो 22 जनवरी तक चलेंगी। इसमें कक्षा 10 एवं 12 के 68 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं, जिन्हें 18 फरवरी से 12 मार्च तक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में भी भाग लेना है। प्री-बोर्ड परीक्षा तय तिथियों में सिर्फ एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक कराई जा रही हैं। पहले दिन मंगलवार को 10वीं की कंप्यूटर, सिलाई, रिटेल ट्रेडिंग, मानव विज्ञान, 12वीं की गृह विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, मानव विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरे दिन बुधवार को 10वीं की कृषि, मोबाइल रिपेयरिंग, 12वीं की अर्थशास्त्र, कृषि की परीक्षा हुई। इन विषयों में परीक्षार्थी बहुत कम रहे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होंगी। इसके तहत 12 जनवरी को 10वीं और 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा एक साथ होगी। यानी कि इस दिन सभी 68 हजार से अधिक बच्चे एक साथ परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद 13 जनवरी को 10वीं की अंग्रेजी, 12वीं की नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर, सैन्य विज्ञान, संगीत वादन, संगीत गायन, 15 जनवरी को 10वीं की विज्ञान, 12वीं की भूगोल, उर्दू की परीक्षा होगी। इसी तरह 16, 19, 20, 21 एवं 22 जनवरी को भी प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएंगी। जीआईसी प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तरह प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। आगे भी इसी तरह परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक कल होगी
रायबरेली। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 107 केंद्र बनाए गए हैं, जिसके लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य यानी केंद व्यवस्थापकों को सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को विस्तृत दिशानिर्देश देने के लिए 9 जनवरी को बैठक बुलाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 9 जनवरी को सुबह 11 बजे शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सभी 107 केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। सभी केंद्र व्यवस्थापक अपेक्षित सूचनाओं के साथ समय से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed