{"_id":"5d66d90d8ebc3e93b31a4a5d","slug":"in-amethi-the-development-that-could-not-be-done-in-70-years-got-it-done-in-three-months-smriti-irani-raibaraily-news-lko4785946179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में 70 साल में जो विकास नहीं हो पाया, उसे तीन माह में कराया-स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में 70 साल में जो विकास नहीं हो पाया, उसे तीन माह में कराया-स्मृति ईरानी
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को छतोह मोड़ के मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री शहरी आवास योजन?
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंचीं सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेठी में 70 साल में जो विकास नहीं हो पाया, उसे तीन माह में कराया।
गरीबी से जूझते हुए क्षेत्र ने कभी भी स्नेह की कमी नहीं रखी। फिर भी जिस सांसद को यहां की जनता ने सबसे ज्यादा स्नेह दिया, लेकिन उन्होंने वह स्नेह कभी लौटाया नहीं।
छतोह और सलोन वर्षों से विकास से वंचित रहा पर अब ऐसा नहीं होगा। मैं लोगों के विकास और बेहतरी के लिए काम करूंगी। सलोन विधानसभा क्षेत्र के छतोह मोड़ के पास मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में अपने 10 मिनट के भाषण में केंद्रीय मंत्री विरोधियों पर खूब बरसीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने उन्हें दीदी कहा है। प्रभु की कृपा से मैं दीदी बनकर यहां के लोगों के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। छतोह ब्लॉक के भवन निर्माण को लेकर सिर्फ वादे किए जाते थे।
अब ब्लॉक के भवन का निर्माण हो सकेगा। सलोन विधानसभा क्षेत्र के करहिया बाजार स्थित कान्हा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने कहा कि सांसद बनने के तीन माह में ही हमने अमेठी में तेजी से विकास कार्य कराए हैं।
इतना विकास कार्य तो 70 साल में यहां नहीं हुआ। बस विकास के नाम पर जनता को ठगने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि आज मोदी और योगी सरकार के प्रयास से अमेठी विकास के पथ पर है। आगे भी यहां का विकास कार्य तेजी से होगा।