फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Immersion statue descended people

प्रतिमा विसर्जन में उमड़े लोग

Fri, 14 Oct 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 14 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Immersion statue descended people
प्रतिमा विसर्जन में खूब उड़ा अबीर गुलाल - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के बाद अब जिले में दुर्गा प्रतिमाआें का भू विसर्जन का दौर लगातार चल रहा है। डलमऊ, ऊंचाहार में मइया के जयकारे लगाते हुए लोगाें ने प्रतिमा का विसर्जन किया। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन के बाद मां की विदाई दी गई। शुक्रवार को माता की प्रतिमा के विसर्जन में नगर व क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े। ढोल नगाड़े की धुन और डीजे पर भक्तों ने थिरकते हुए जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।
विज्ञापन


प्रतिमा विसर्जन कस्बे के मुख्य मार्ग पर सब्जी मंडी होते हुए सलोन बस स्टाप पहुंचा कोतवाली प्रभारी अमर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। डीजे की धुन पर विसर्जन का काफिला ऊंचाहार मार्ग से होकर गोकर्ण घाट पर माता का भूमि विसर्जन किया गया। इस दौरान रामलीला दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर रस्तोगी, अर्चित रस्तोगी, हिमांशु श्रीवास्तव, आर्यन, अमरदीप गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, दीपक साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन


परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार नव दुर्गा पूजा समिति संतोषी मां तिराहे का मूर्ति विसर्जन बंगला गांव के पास सई नदी के किनारे पर किया गया। इस मौके अखिलेश सिंह, नान भईया, राज कुमार, हरिकेश द्विवेदी, भोले सिंह, गुरुबख्श सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कप्तान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव दुर्गा पूजा समिति साकेत नगर चौराहे का मूर्ति विसर्जन किया गया। इस मौके पर मनोज मोदनवाल, विनोद कौशल, भोलानाथ, सूरज लाल, घनश्याम मौजूद रहे। मुख्य चौराहा से भी मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर आशीष कौशल, गुलाब चंद्र वैश्य, आसू जायसवाल, बंशी लाल कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed