{"_id":"6862e0700c303a0e4c041ac7","slug":"if-the-district-panchayat-cannot-build-the-road-then-hand-it-over-to-us-raebareli-news-c-101-1-rai1002-136147-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जिला पंचायत सड़क नहीं बना सकता तो हमें सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जिला पंचायत सड़क नहीं बना सकता तो हमें सौंपे
Tue, 01 Jul 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमावां ब्लॉक के समरहदा गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने परोक्ष रूप से जिला पंचायत पर निशाना साधा। कहा कि जिला पंचायत यदि सड़कों को ठीक नहीं करा सकता है तो वह उन्हें सौंप दे।
चौपाल में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया गया। ग्राम प्रधान दुसौती राजेंद्र सिंह ने सांसद से कहा कि उनके ब्लॉक में रसूलपुर समरहदा संपर्क मार्ग, दुसौती मार्ग, पूरे मंगली मिश्र संपर्क मार्ग, मैनूपुर मार्ग आदमपुर गांव के पूरे कुटी मार्ग पर सिर्फ बजरी व गड्ढे बचे हैं।बरसात में इन्हीं गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल होते हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
इस पर सांसद ने कहा कि जिला पंचायत उन सड़कों को हमें सौंप दे, तो हम इस समस्या को दूर कर देंगे। कहा कि हमारा लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य व आवागमन मार्ग को बेहतर बनाने का है। अमेठी सांसद का स्वागत अमित मौर्य व प्रधानों ने माला पहनाकर किया। इस मौके पर रोहित सिंह, आरके सिंह, डॉक्टर मनीष सिंह, सतेंद्र सिंह, सुशील सिंह, रमाकांत सिंह, सोनू सिंह, अमित मौर्य, डॉ एसपी मौर्य, धीरेंद्र मौर्य, राजेंद्र मौर्य, अशरफ खान मौजूद रहे।