{"_id":"57210f124f1c1b522ba91891","slug":"i-returned-to-the-groom-by-the-bride-procession-epilepsy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को आई मिर्गी तो दुल्हन ने लौटाई बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को आई मिर्गी तो दुल्हन ने लौटाई बारात
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
weddings
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह की सभी रस्म पूरी होने के बाद सुबह जब दूल्हा कलेवा में पहुंचा तो अचानक उसे मिर्गी आ गई। देखते ही देखते वह जमीन पर गिर पड़ा। लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया। वहीं दुल्हन को जब इसका पता चला तो उसने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।
काफी देर तक चले मान मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी तो बारात बिन दुल्हन ही लौट गई। मामला कोतवाली क्षेत्र के बनिया का पुरवा मजरे कुबना गांव का है। मंगलवार रात पूरे सिंघई मजरे बल्ला से दिनेश की बारात आई थी। बारातियों का जनातियों ने खूब आवभगत किया।
जयमाल के बाद शादी की सारी रस्में रात भर चलती रही। दोनों पक्षों में खूब हंसी-खुशी का माहौल रहा। सुबह विदाई से पहले लड़की पक्ष की ओर से दूल्हे को कलेवा पर बुलावा भेजा गया। सज-धजकर दूल्हे ने साथियों के साथ घर में प्रवेश ही किया कि अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। जमीन पर गिरते ही सबकी सांसें थम गई।
विज्ञापन
बाद में जब पता चला कि उसे मिर्गी आई तो दूल्हे को किसी ने पंखा तो कोई पानी से मुंह धोना शुरू कर दिया। सब कुछ सामान्य हुआ, तो दुल्हन ने बारातियों के साथ जाने से मना कर दिया। यह सुनकर वर पक्ष के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्ष के बुजुर्गों ने लड़की को काफी समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। दोपहर बाद बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।