फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   husband killed wife with saree knot

साड़ी के पल्लू से गला कसकर पत्नी को मार डाला

Tue, 17 May 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife with saree knot
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात साड़ी के पल्लू से गला कसकर एक महिला की हत्या कर दी गई। मर्डर की घटना को किसी और ने नहीं, बल्कि पति ने ही अंजाम दिया। हद तो तब गई, जब हत्या करने के बाद पति ने स्वयं कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को सूूचना दी कि उसकी पत्नी गायब हो गई है।
विज्ञापन

एसपी संग पहुंची पुलिस ने जांच की तो कुछ ही घंटे में वारदात का सच सामने आ गया और पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक न होने के चलते दोनों में अनबन चल रही थी। इसी वजह से उसने पत्नी का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे भक्तन मजरे बभनपुर गांव निवासी मीना (28) पत्नी चंद्रपाल सरोज रविवार की रात बुद्ध पूर्णिमा के चलते बस से गंगा स्नान करने ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना गंगाघाट आई थी। साथ में पति, दो बेटे दीपक (9), दिवाकर (7) व उसकी ननद भी थी। बताते हैं कि महिला देर रात शौच के लिए खेत की तरफ गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पति ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। इस पर पति कोतवाली ऊंचाहार पहुंचा और पत्नी के गायब होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने खोजबीन की तो महिला का शव गंगाघाट किनारे स्थित बेर के बाग में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने देखा कि साड़ी के पल्लू से गला कसकर महिला की हत्या की गई। उसके दोनों हाथ उसके दुपट्टे से झाड़ी में बंधे थे। हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश कुमार, कोतवाल शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।
जांच के दौरान पुलिस ने पति से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या किए जाने की बात कबूल कर ली। एसपी ने बताया कि पत्नी का चाल चलन ठीक न होने के कारण दंपती में अनबन चल रही थी। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतका का पति मंगापुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर बुग्गी गाड़ी से ईंट की ढुलाई करता है। पत्नी की गलत गतिविधियों के चलते पति नाराज रहता था। गंगाघाट पर भी घटना से पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। रात में आरोपी पत्नी को शौच कराने के बहाने बाग की तरफ ले गया था। इसी दौरान उसने साड़ी के पल्लू से पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। महिला की इस तरह हत्या किए जाने की घटना से परिवारीजनों में आरोपी पति के खिलाफ नाराजगी दिखी।

पति ने की हत्या
महिला की हत्या की सूचना पर मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पत्नी की हत्या किए जाने की बात कबूल ली। महिला की गलत गतिविधियाें से पति हमेशा नाराज रहता था। इसी को लेकर दोनों में विवाद भी होता था। इसी खातिर आरोपी ने अपनी ही पत्नी का कत्ल कर दिया। उसे पकड़ लिया गया है और जेल भेजा जा रहा है।
- श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed