{"_id":"5e18cbe38ebc3e87fc6b9963","slug":"humanity-asked-for-caa-india-should-be-one-be-beautiful-raibaraily-news-lko502401296","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता ने मांगा सीएए, भारत एक रहे, सुंदर रहे..के गूंजे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता ने मांगा सीएए, भारत एक रहे, सुंदर रहे..के गूंजे नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सीएए के समर्थन में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शहर में पथ संचलन किया। इस दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संदेश -भारत एक रहे सुंदर रहे, जैन, बोध, ईसाई, हिंदू, पारसी आदि ने मांगा सीएए, मानवता ने मांगा सीएए के नारे गूंजे। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोग पथ संचलन में शामिल हुए और सभी से भाईचारा बनाने का आह्वान किया।
सुपर मार्केट में सभा के बाद डिप्टी सीएम के नेतृत्व में पथ संचलन सुपर मार्केट, घंटाघर, कैपरगंज होते हुए विभिन्न स्थानों से गुजर कर सुपर मार्केट पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचलन में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी भारत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के लोगों को नागरिकता से जोड़ने वाला है।
इसमें किसी भी भारतीय का अहित नहीं है। इस मौके पर सह प्रांत कार्यवाह प्रशांत भाटिया, सह प्रांत प्रचारक मनोज, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, सह प्रांत बौद्ध्रिक प्रमुख संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, बछरावां विधायक रामनरेश रावत, सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, पंकज मुरारका, पुष्पेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश त्रिवेदी, सुनील सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस से सदर विधायक अदिति सिंह शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मुलाकात की। कुछ देर बाद लौट गईं। इससे जिले की सियासत गरमाई गई। इसके कई मायने निकाले जाने जाने लगे। अमर उजाला से बातचीत में विधायक अदिति सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएम से उनकी मुलाकात महज अनौपचारिक थी।
उनके पिता अखिलेश सिंह के निधन के बाद आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में डिप्टी सीएम घर आए थे। इसी वजह से उनसे मिलने के लिए गईं थीं। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचने पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन को जिले में और बेहतर बनाने की बात कही। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने की बात कही। सुपर मार्केट में आयोजित सभा में मंच पर विधायकों और बड़े नेताओं को जगह न मिलने का मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विधायकों के मंच पर पहुंचने पर उनसे लाउड स्पीकर से कहा गया कि विधायकों के बैठने की जगह नीचे की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, पंकज मुरारका और संघ के पदाधिकारियों को ही मंच पर जगह मिली थी। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थी।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सरकारी दफ्तरों में न बैठने वाले बड़े अफसरों को डिप्टी सीएम ने चेतावनी देते हुए सुधरने के लिए कहा। बैठक के दौरान नेताओं ने शिकायत की थी कि कुछ बड़े अफसर अपने दफ्तर में नहीं बैठते हैं। इससे आम जनता की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। डिप्टी सीएम की चेतावनी से अफसरों में हड़कंप मच गया है।