फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hospitals are turning their back on payment

भुगतान की अड़ंगेबाजी से भी मुंह मोड़ रहे अस्पताल

Fri, 20 Sep 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hospitals are turning their back on payment
रायबरेली। आयुष्मान योजना में मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों को भुगतान मिलने में लंबा वक्त लग रहा है। कुछ न कुछ कमियां निकाल कर फाइलें लौटा दी जाती हैं। ऐसे में अस्पताल संचालकों को भुगतान कराने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाने पड़ रहे हैं। इस वजह से भी वे मरीजों का इलाज करने से मुंह मोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग भी इसमें सुधार लाने का प्रयास नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा गरीबों को ही भोगना पड़ रहा है। जिले में चार सरकारी और मात्र सात निजी अस्पताल आयुष्मान योजना में पंजीकृत हैं। इन अस्पतालों ने अभी तक 1103 मरीजों का इलाज किया है। इसमें से अब तक 671 केस में ही भुगतान किया गया है। इलाज होेने के बाद भी अब तक 432 मामलों में अस्पतालों को भुगतान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के दो लाख से अधिक गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए चिह्नित किया गया है। लाभार्थियों को प्लास्टिक कार्ड दे दिया गया है, लेकिन अब गोल्डन कार्ड वाले गरीबों को ही योजना के तहत इलाज कराने की सुविधा दी जा रही है। जिले में 60 हजार गरीबों को ही अब तक गोल्डन कार्ड जारी किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जिले के चार सरकारी और सात निजी अस्पतालों को लाभार्थियों को इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए संबद्ध किया गया है। जिले के सिटी नर्सिंगहोम, सरयूदेवी हॉस्पिटल, जेएन हॉस्पिटल, रिलीफ आर्थोपेडिक सेंटर आदि को शामिल किया गया है। अब तक जिले में 1103 गरीबों को योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिल चुका है।
इसमें अस्पतालों ने 1016 केस में भुगतान के लिए डिमांड भी कर दी है, लेकिन अब तक 671 केस में ही भुगतान किया गया है। इलाज देने के बाद भी अब तक 432 मामलों में अस्पतालों को भुगतान नहीं दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को इलाज का लाभ देेने के बाद अस्पतालों को भुगतान के लिए ऑनलाइन डिमांड करनी पड़ती है।
कई बार आवेदन में खामियां होने के कारण भुगतान समय से नहीं मिल पाता है, लेकिन सत्यापन होने के बाद ही भुगतान दिया जाता है। कमियां मिलने पर उसे सुधारने का मौका अस्पतालों को दिया जाता है। आवेदन पूरी तरह से कंप्लीट होने के बाद ही भुगतान होता है। हालांकि कई मामलों में प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शासन स्तर से अब तक भुगतान अस्पतालों को नहीं दिया गया है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 1103 गरीबों को योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिल चुका है। इसमें अस्पतालों ने 1016 केस में भुगतान के लिए डिमांड की है। इसमें से 671 केस में ही भुगतान किया गया है। सत्यापन के बाद जल्द ही अन्य केस में भी भुगतान हो जाएगा।- डॉ. नागेंद्र प्रसाद, एसीएमओ/ नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed