फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hospital

अचानक सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए प्रमुख सचिव, मिली गंदगी तो अधीक्षक को लगाई जमकर फटकार

Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
hospital
सीएचसी का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार। - फोटो : RAIBARAILY
ऊंचाहार (रायबरेली)। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी देख वह नाराज हुए और अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई। प्रमुख सचिव ने एक सप्ताह के भीतर बेहतर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अधीक्षक डॉ. आरबी यादव के कक्ष में जाकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच करते हुए कर्मचारियों के विषय में जानकारियां ली। इसके बाद औषधि वितरण कक्ष, शल्य कक्ष तथा इमरजेंसी वार्ड, रोगी कक्ष का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएचसी पर जगह-जगह गंदगी मिलने पर अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और एक सप्ताह के अंदर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। प्रसव, आशा भुगतान, आशा डिलीवरी रजिस्टर समेत अन्य संबंधित अभिलेखों को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के कार्यों की समीक्षा भी की। कहा कि रोगियों के इलाज में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। यदि किसी तरह की शिकायत मिलती है तो सीधे तौर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed