फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hospital

भाजपा नेता और जिला अस्पताल के डॉक्टरों में ठनी, धरने पर बैठे भाजपा नेता तो चिकित्सकों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 07 Jan 2021 08:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
hospital
रायबरेली। भाजपा के नगर अध्यक्ष व मेडिकल स्टोर संचालक संतोष कुमार पांडेय और जिला अस्पताल के डॉक्टरों में ठन गई है। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता ने चिकित्सकों पर मरीजों को बाजार से दवाएं व जांच लिखने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

वहीं चिकित्सकों ने सीएमएस को ज्ञापन देकर भाजपा नेता पर अपनी दुकान से दवा लिखने का दबाव बनाने के साथ ही अस्पताल आकर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को भाजपा के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल के गेट के पास धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता ने जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शिव कुमार, डॉ. जेके लाल, डॉ. ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य डॉक्टरों पर मरीजों को अपने चहेती दुकानों से दवा खरीदवाने के साथ ही जांच करवाने का आरोप लगाया। आरोप है कि अस्पताल में जांच और दवा की उपलब्धता होने के बाद ही अपनी जेबें गर्म करने के लिए चिकित्सक मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. शिवकुमार, डॉ. डीपी सरोज, डॉ. प्रवीण पाल, डॉ. अभिजीत सैनी, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. सलीम आदि डॉक्टरों ने सीएमएस को ज्ञापन देकर भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, भाजपा नेता अपनी दुकान से दवा लिखने का दबाव बनाने के साथ ही अस्पताल आकर अभद्रता भी करते हैं।

सभी ने पूर्व में भाजपा नेता पर कार्रवाई के संबंध में भी सीएमएस को अवगत कराया। हालांकि दोनों पक्ष के आमने-सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले में सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि ज्ञापन मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed