फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hospital already ill

Raebareli News: 38 दिनों में सीएचसी में एक भी ऑपरेशन से प्रसव नहीं

Wed, 08 Feb 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 08 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
hospital already ill
छह सीएचसी में आज तक सिजेरियन नहीं
विज्ञापन

जिले की जगतपुर, सरेनी, रोहनिया, नसीराबाद, डीह और दीनशाह गौरा सीएचसी में आज तक एक भी सिजेरियन प्रसव नहीं हुए। प्रसूताओं को हालत गंभीर होने पर तत्काल रेफर कर दिया जाता है। विभाग की ओर से न तो महिला डॉक्टर की व्यवस्था कराई जा रही है और न ही ऑपरेशन थिएटर में पर्याप्त बंदोबस्त कराए गए हैं। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एफआरयू में सुविधा, फिर भी भटकतीं प्रसूताएं
सीएचसी बछरावां, ऊंचाहार, लालगंज, सलोन, डलमऊ को फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाया गया है। इस सीएचसी में भी सिजेरियन प्रसव रामभरोसे हैं। कहीं महिला चिकित्सक तो कहीं बेहोशी के डॉक्टरों की कमी के कारण नियमित तरीके से सिजेरियन प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। महराजगंज व डलमऊ में स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी है। इसका खमियाजा मरीज भुगत रहे। बछरावां, लालगंज, ऊंचाहार व सलोन के बेहोशी के डॉक्टर नहीं हैं।
विज्ञापन


रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन से प्रसव ठप हैं। जिले की छह सीएचसी में कई वर्षों में एक भी सिजेरियन नहीं कराए गए हैं। कहीं बेहोशी के डॉक्टर तो कहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इस साल अब तक एक भी ऑपरेशन सीएचसी स्तर पर नहीं किया गया। अस्पतालों में सिर्फ सामान्य प्रसव ही कराए गए। सीएचसी में आने वाली प्रसूताओं को नाजुक हालत होने पर जिला महिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। इससे प्रसूताओं की जान पर बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सभी 19 सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर हैं। सीएचसी स्तर पर सामान्य प्रसव के साथ ही जरूरत पड़ने पर सिजेरियन कराने के आदेश हैं, लेकिन जिले में शासन की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है। ऊंचाहार, बछरावां, लालगंज और सलोन को छोड़कर कहीं भी ऑपरेशन से प्रसव नहीं कराए जा रहे हैं। इन सीएचसी से भी ज्यादातर प्रसूताओं को महिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। सीएचसी स्तर पर बेहोशी के डॉक्टर न होने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। 10 से अधिक सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ ही नहीं हैं।


फर्स्ट रेफरल यूनिटों में ऑपरेशन से प्रसव कराने की सुविधा उपलब्ध है। डॉक्टर के साथ ही ऑपरेशन थिएटर भी दुरुस्त हैं। अन्य सीएचसी में पर्याप्त बंदोबस्त न होने के कारण ऑपरेशन प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। इसके लिए व्यवस्था कराई जा रही है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed