फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   holi special train from 11 march

जिले से होकर 11 मार्च से चलेगी होली स्पेशल

Tue, 08 Mar 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
holi special train from 11 march
रायबरेली। होली पर्व नजदीक है। त्योहार मनाने के लिए लोग अपने घरों को जाएंगे और लौटकर आएंगे। आने-जाने में कोई दिक्कत न हो, इसलिए रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। उत्तर रेलवे ने अब तक लगभग 15 ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी है। इसमें एक ट्रेन रायबरेली जंक्शन से भी होकर चलाई जाएगी, जिसकी घोषणा सोमवार को हुई।
विज्ञापन

जिले से होकर गुजरने वाली होली स्पेशल ट्रेन का नंबर 04060 और 04059 होगा, जो आनंद विहार टर्मिनल और जय नगर के बीच चलेगी। यह ट्रेन आरक्षित है और हफ्ते में दो दिन चलाई जाएगी, इसलिए यात्री अभी से अपनी सीट रिजर्व करा लें। ट्रेन नंबर-04060 आनंद विहार टर्मिनल-जय नगर होली स्पेशल 11 से 22 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से पूर्वाह्न 10.30 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन दोपहर 2.50 बजे जय नगर पहुँचेगी
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन नंबर-04059 जय नगर-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 12 से 23 मार्च तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जयनगर से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन शाम 7.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी। दोनों दिशाओं से यह ट्रेन रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि आगामी होली पर्व के दौरान रेलयात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। ये ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी, जिसमें एक ट्रेन रायबरेली से होकर गुजरेगी। होली स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed