फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hindi is the medium to bind the country in one thread

देश को एक सूत्र में बांधने का माध्यम है हिंदी

Thu, 19 Sep 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hindi is the medium to bind the country in one thread
रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के दानेश्वरमंदिर में हिंदी दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने हिंदी और समसामयिक विषयों पर कविताएं पढ़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कवि समर बहादुर सिंह ने हिंदी को भारत की आत्मा कहते हुए कहा कि सारे देश में हिंदी ही एक ऐसी भाषा है, जो हर मामले में समृद्ध है। हिंदी देश को एक सूत्र में बांधने का माध्यम है।
विज्ञापन

युवा कवि कुमार मयंक मिश्रा लालगंज ने गोष्ठी की शुरुआत करते हुए हिंदी पर यह लाइनें पढ़ी-हिंदी से ही हमारी यह पहचान है, मातृभाषा है हिंदी अमर गान है। जायसी, तुलसी, मीरा की सुरतान है हिंदी ही राष्ट्रभाषा का सम्मान है। दुर्गेश प्रेमी ने पढ़ा-उत्सव हिंदी दिवस है संकल्पों का त्यौहार, पहचान हिंदी की हिंदी सरल सरस का सार।
विज्ञापन

आरकेपी ने कहा- अन्याय की सरहद पर अवरोध जरूरी है, जहां बिगड़े अनुशासन वहां क्रोधी जरूरी है। कवि श्री राम अंजान ने पढ़ा- अपनी सारी सृष्टि की आधार है बिटिया, भैया तुम का काहे लागै भार बिटिया। सूरज ने कहा वक्त के मरहम से जख्म भर रहे हैं, हम जीने की चाह में रोज रोज मर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुना प्रसाद, आदित्य मौर्य कमलाकर, मधुरेश प्रताप सिंह, केसर बख्श सिंह, मनोज सिंह, डॉ. केके जायसवाल ने कविता पाठ किया। इससे पहले आयोजक कमलाकर, विक्रमादित्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed