फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hearing of 1.21 lakh notices completed so far

Raebareli News: अब तक 1.21 लाख नोटिसों की पूरी हो चुकी सुनवाई

Wed, 18 Feb 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 18 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hearing of 1.21 lakh notices completed so far
रायबरेली। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत मंगलवार को बचत भवन में बैठक हुई। डीएम हर्षिता माथुर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सूची की त्रुटियों को दूर कराने में सहयोग करने की अपील की। डीएम ने कहा कि बीती छह जनवरी को एसआईआर का फाइनल ड्रॉफ्ट जारी हुआ था। नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित 466583 मतदाताओं को नोटिस के लिए चुना गया। 237456 से अधिक नोटिसों को बीएलओ ने वोटरों तक पहुंचा दिया है। अब तक 121713 नोटिसों की सुनवाई का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में नोटिसों की सुनवाई के लिए 2451 बूथों पर प्रत्येक बीएलओ के साथ एक सहायक नियुक्त किया गया है। ये सहायक प्रतिदिन बूथों पर जारी नोटिसों की सुनवाई करेंगे। एसआईआर 2003 से मैपिंग न होने के कारण मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे मतदाताओं को सुनवाई के दौरान भारत निर्वाचन आयोग से निर्धारित जन्मतिथि या जन्म स्थान को प्रमाणित करने वाले साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। इसके अतिरिक्त, तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिन्हें केवल संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

मतदाता स्वयं या अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से सुनवाई के दौरान आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जिन बूथों पर राजनीतिक दलों के बीएलए नियुक्त नहीं हैं, वहां बीएलए नियुक्त कर बूथ लेवल अधिकारियों को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। साथ ही नए मतदाताओं, विशेषकर महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर भी जोर दिया। बैठक में एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, एसडीएम विवेक राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed